भोपाल, चैलेंज संवाददाता
पिछले दिनों मप्र कांग्रेस राज्य स्तरीय सिंधी कल्याण समिति के तत्वाधान में प्रांतीय अधिवेशन हुआ। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज की सहयोग की भावना अनूठी है। यह समाज अपने भाई-बंधुओं की मदद करने में आगे रहता है। यही कारण है कि आप सड़क पर कहीं भी चले जाइए, सिंधी समाज का कोई मजदूर आपको नहीं मिलेगा। बीजेपी ने अगर किसी समाज को सबसे ज्यादा धोखा दिया है तो वह सिंधी समाज को दिया है। आडवाणी जी के अपमान में बीजेपी ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। अब मप्र में चार माह बाद चुनाव हैं और मुझे पता है कि आप सभी अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए बदलाव का फैसला ले चुके हैं, क्योंकि मप्र का मतदाता बिकाऊ नहीं है, वह अपना सम्मान करना जान गया है।
आने वाला चुनाव प्रदेश के भविष्य का चुनाव : कमलनाथ ने कहा कि आने वाला चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है। आपका समाज विद्वान और बुद्धिजीवी समाज है और आपको आज यह तय करना है कि मध्य प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित रखना है। पर कमलनाथ ने किसी भी प्रकार का यह वादा नहीं किया कि सिंधी समाज को मप्र में किस तरह प्रतिनिधित्व दिया जाएगा । आगेर्नाइजेशन ने उनसे न ही कोई वादा लेने की कोशिश की। सिंधी समाज कांग्रेस को समर्थन देगा तो वह समाज के लिए क्या -क्या करेंगे। समाज की समस्याओं को कैसे दूर करेंगे और प्रदेश और राष्टÑीय स्तर पर सिंधी समाज का किस तरह से प्रतिनिधित्व देंगे।






