भोपाल। चेतीचंड के अवसर पर भोपाल में सिंधु भवन ट्रस्ट में चेतीचंड का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सारंग ने समाज को संदेश दिया कि अपनी सिंधी भाषा का उपयोग ज्यादा से ज्यादा किया करें जिससे सिंधी समाज का फायदा तो होगा ही साथ ही साथ भाषा भी जिंदा रहेगी। इस अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव भगवान देव इसरानी, जयकिशन लालचंदानी, संस्था के अध्यक्ष जयपाल सचदेवा, मनोज गोलानी व संस्था के सभी सदस्य मौजूद थे।

साथ समाज के वरिष्ठ सदस्य विशम्भर राजदेव, डॉक्टर राजानी, डॉक्टर वलेचा, डॉक्टर मालती भोजवानी, चेलाराम जी के साथ युवा सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश साहिता भी मौजूद रहे। एक रंगारंग कार्यक्रम में नागपुर से आई दृष्टि कुकरेजा ने अपनी मनमोहक आवाज से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रदेशभर से आए लोगों ने आयोजन का आनंद लिया।






