CHALLENGE भोपाल
अरेरा क्लब में आयोजित अगस्तवार्ता जोश ओर होश की जुगलबंदी आयोजित की गई। जिसमे ंरिटायर्ड मेजर जनरल पीएस रावत व गायक अनिल श्रीवास्तव मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन रश्मी गोलिया व मुस्कान सक्सेना द्वारा किया गया था। इस मौके पर मॉडरेटर के रूप में राजीव मिश्रा ने दोनों अतिथियों से बातचीत की। रावत ने कहा कि आर्मी में फील्ड में हमेशा जोश और होश दोनों साथ में रखकर काम करना होता है





और यह आर्मी वाले की जिंदगी में हमेशा कायम रहता है। वहीं गायक अनिल श्रीवास्तव ने अपनी गायकी में बताया कि जोश और होश से काम लेना पड़ता है। इस अवसर पर शहर भर के जाने-माने लोग उपस्थित थे। मुख्य रूप से बिजनेस वूमेन शानिया चंदीरमानी, रचना सिंह, दिव्या शर्मा, अनुपमा, डॉ. रीनी मलिक, रेखा श्रीवास्तव, जमाल कुरैशी, नीरज गुलाटी, डॉक्टर प्रीति मिश्रा, डॉक्टर नील कमल कपूर, डॉक्टर विनय मिश्रा, शशी कुमार केसवानी व अन्य कई लोग उपस्थित थे। आयोजन इतना शानदार था कि लोगों ने यह फरमाइश की प्रत्येक माह इस तरह के आयोजन होते रहे।






