सीहोर

शहर के एक मात्र सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों को जोड़ने के उद्देश्य से हिन्दू उत्सव समिति अब नए ढंग से व्यवस्थित होने वाली है। इस हेतु शहर के छावनी स्थित बड़े बाजार में सत्यनारायण मंदिर में समिति के संरक्षक हरीशचंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

इस मौके पर समिति की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर हिन्दू उत्सव समिति के सक्रिय पदाधिकारी और समाजसेवी आशीष गुप्ता को समिति को सर्व सम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया है। बैठक के दौरान संरक्षक मंडल के अलावा समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

नवनियुक्त हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सनातन धर्म के प्रति आस्था रखने वाले साफ छवि के युवाओं को आगामी कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसका पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से पालन किया जाएगा। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में हर वार्ड में समिति के पदाधिकारियों के अलावा सभी समाज के पदाधिकारियों को इसमें अहम भूमिका दी जाएगी।

मातृशक्ति को समिति में जोड़ने का किया जाएगा प्रयास

समिति में पहली बार मातृशक्ति को शामिल करने को लेकर नवनियुक्त अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि हमारे शहर की पहचान और सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महिलाओं का अहम स्थान है, इसलिए आगामी दिनों में हिन्दू उत्सव समिति में महिलाओं को एक अलग से विंग बनाकर जोड़ने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके लिए बैठक में विचार-विमर्श भी किया गया। इसके अलावा समिति के पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझावों भी दिए।

रविवार को आयोजित बैठक के दौरान हिन्दू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष सतीश राठौर, संरक्षक प्रेम पहलवान, शंकर प्रजापति, किशोर कौशल, सुभाष शर्मा, नंदकिशोर राठौर, गोविन्द ताम्रकार, महेश यादव, बृजेश पाराशर, देवेश अग्रवाल, नरेन्द्र राजपूत, पवन गुप्ता, दिलीप गांधी, मनोज जैन, भगत सिंह तोमर आदि शामिल रहे।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, Challenge News Paper

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here