भोपाल। सिंधी सेंट्रल पंचायत द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी चेती चांद का भव्य चल समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें देशभक्ति से सराबोर चल समारोह रहेगा। वंदेमातरम व देशभक्ति पर यह आयोजन लोगों को आकर्षण का केंद्र रहेगा।

समाज के अध्यक्ष भगवान देव इसरानी ने समाज के लोगों के साथ व अन्य समाज के लोगों से भी समारोह में शामिल होने की अपील की है। व इस आयोजन को भव्य बनाने की रूपरेखा पूर्ण रूप से तैयार की है। साथ ही साथ पूरी टीम इस आयोजन की तैयारी में जुटी है। सिंधी समाज चेती चांद पर देशभर में आयोजन कर रही है।

पर पिछले कुछ वर्षों से भोपाल के आयोजन देखने लायक होते है। जिसमें शामिल होने के लिए देशभर से लोग आते है। आयोजन के लिए अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी समाज के आम लोगों की है, जो शोभायात्रा और समाज के कार्यक्रम में शामिल होकर सिंधियत का परचम लहराए और देश में योगदान में सिंधी समाज का अन्य समाज व देश के सामने प्रस्तुत किया जा सके।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, Challenge News Paper

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here