नरेश तलरेजा की विशेष रिपोर्ट
सिंधी सेन्ट्रल पंचायत द्वारा आयोजित शोभा यात्रा का शुभारंभ अटलराम धर्मशाला से रविवार को विधायक भगवानदास सबनानी, पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भगवान देव इसरानी द्वारा सिंधी कॉलोनी स्तिथ अटलराम धर्मशाला से झंडी दिखाकर और तिरंगे गुब्बारे छोड़कर किया। इस यात्रा में युवा एवं महिलायें बुलेट मोटर साइकल पर सवार होकर नशा जहर है, जीवन पर कहर है के लोगो की लगी टी शर्ट और टोपी पहन कर शोभायात्रा की अगवानी करते हुए चल रहे थे, इसके अलावा पंचायत पदाधिकारी और वरिष्ठ सामाज सेवी सफेद रंग की पोशाक व सर पर पगड़ी बांध कर चल रहे थे जो काफी आकर्षण का केंद्र रहा। इस वर्ष सिंधी सेंट्रल पंचायत द्वारा शोभायात्रा नशा जहर है जीवन कर कहर है की थीम पर निकाली गई जिसे लोगों ने काफी सराहा, इसके बाद शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रवींद्र भवन के मुक्तकाश के मंच पर पहुँची जहां निशी धामेंचा, जूनियर अमिताब बच्चन, कशिश तलरेजाडांस ग्रुप द्वारा रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतिया दी गई, साथ ही कार्यक्रम के अंत में डी.डी मेघानी द्वारा उपस्थित लोगों को नशे के प्रति जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भगवान देव इसरानी, चन्दर लालचंदानी, मोहन लालवानी, किशोर तनवानी, जयपाल सचदेव, हरीश नागदेव, के, एल. दलवानी, महेश बजाज, राकेश कुकरेजा, मनीष दरयानी, नीतेश लाल, नरेश तलरेजा, तुलसी नैनवानी, तरुण मूलचंदानी, दर्शन कुकरेजा, सहित समाज के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में बच्चे, महिलायें इस शोभायात्रा में शामिल हुई थी।




इससे पहले अटलराम धर्मशाला के अध्यक्ष मोहनलाल गंगवानी व महासचिव जगदीश सहायता ने कार्यक्रम में आए अतिथियों के लिए स्वल्पाहार का आयोजन किया था। इसी तरह जगह जगह पर जुलूस के स्वागत के लिए भी कई जगह स्टेज बनाकर स्वल्पाहार के साथ स्वागत किया गया। मनोज मूलंचदानी द्वारा घोड़ानक्कास में आयोजित समारोह में लोगों ने खूब मजा किया। राकेश कुकरेजा और नीतेश लाल द्वारा भी आयोजित सम्मान समारोह में जुलूस में चल रहे लोगों ने आनंद उठाया। पर सिंधी मार्केट स्थित जयहिंद बेकरी और सिंधी मार्केट व्यापारी संघ द्वारा लीची का जूस, बिस्किट और टॉफी से जुलूस में चल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। जिसकी बड़ी प्रसंशा होती रही। ऐसे ही अन्य जगहों पर भी आयोजन होते रहे। जो अपने आप में एक अलग मिसाल हैं।






