CHALLENGE लखनऊ

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी नगरीय निकाय चुनाव में सौ पार्षद व सभासद पद के प्रत्याशियों का वार्डों मे दखल होगा जिसके लिए प्रदेश स्तर पर एक 21सदस्सीय कोर कमेटी का गठन जून माह मे किया जायेगा यह बातें उत्तर प्रदेश सिंधी युवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश ओमी ने कही उन्होंने कहा कि प्रदेश के सौ सिंधी मोहल्लों वाले वार्डों को चुनकर प्रत्याशी उतारे जायेंगे

चाहे वह किसी भी दल या निर्दल के रूप में लडे उन्होंने कहा कि इस भूमिका में सिंधी पंचायतों व सामाजिक संगठनों का अहम रोल रहेगा उन्होंने कहा कि समाज में राजनैतिक चेतना जगाने के लिए यह अहम कदम है और राजनीति की यह पहली सीढ़ी है राजनीति में पहचान को जिंदा रखने के लिए मोहल्लों में पार्षद व सभासद वाली सरकार बनाना जरूरी है उन्होंने कहा कि कोर कमेटी के गठन के लिए प्रदेश के हर मंडल से एक व्यक्ति को कमेटी में शामिल किया जाएगा

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, Challenge News Paper

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here