SHASHI KUMAR KESWANI

कृति सेनन ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने साल 2014 में टाइगर श्रॉफ के साथ ‘हीरोपंती’ फिल्म से शुरूआत की और तब से कई सफल फिल्मों में अभिनय किया। अब अभिनेत्री ने अपने नौ साल के करियर के बाद खुद का प्रोडक्शन हाउस भी लॉन्च कर लिया है। हाल ही में उन्हें 2021 की फिल्म ‘मिमी’ उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, लेकिन जब उन्होंने शुरूआत की तो चीजें आसान नहीं थीं। अब अभिनेत्री ने अपने शुरूआती करियर को याद करते हुए कई बातों का खुलासा किया है।
कृति ने मॉडलिंग के दौरान अपने अनुभव को याद किया। यह उनके अभिनय में कदम रखने से पहले की बात है। उन्होंने कहा,मेरा पहला रैंप शो, कोरियोग्राफर, मैंने उसके साथ फिर कभी काम नहीं किया। वह मेरे प्रति बहुत असभ्य थीं, क्योंकि मैंने कोरियोग्राफी में गड़बड़ी की थी।

यह किसी फार्महाउस पर था और एड़ियां घास में फंस रही थीं और यह मेरा पहली बार था। वह भयानक था। मैं रोने लगी, क्योंकि वह मुझे 50 मॉडल्स के सामने बहुत बुरी तरह से डांट रही थी। मैं इसे लंबे समय से संभाले हुए थी, लेकिन जब कोई मुझ पर चिल्लाता है तो मुझे रोना आ जाता है।” कृति ने इस बात का भी खुलासा किया कि कैसे वह अपने परिवार के लिए दो कामों में व्यस्त हो गई थीं। एक तरफ वह अभिनेत्री बनना चाहती थीं तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपने परिवार के लिए बैकअप प्लान के तौर पर जीमैट परीक्षा दे दी थी, ताकि अगर वह हीरोइन नहीं बन पाईं और उनका फिल्मी करियर असफल हुआ तो वह एक अच्छे बिजनेस स्कूल में जाएंगी। मुंबई जाने के बाद कृति जीमैट परीक्षा की तैयारी कर रही थी, जबकि वह मॉडलिंग और फिल्मों में काम ढूंढने की कोशिश भी कर रही थी। कृति को अपनी पहली तेलुगु फिल्म महेश बाबू के साथ ‘1: नेनोक्कडीने’ और बॉलीवुड फिल्म ‘हीरोपंती’ मिली। हालांकि, उनके शूटिंग शेड्यूल के बीच दो महीने का ब्रेक था। उस दौरान उन्होंने जीमैट परीक्षा दी। उन्होंने कहा कि मैं एक मध्यमवर्गीय, गैर-फिल्मी परिवार से आने वाले अपने माता-पिता की चिंताओं को समझती हूं। जब आपके पास प्लान बी होता है तो क्या होता है कि आप अब हताश नहीं होते हैं। आप भावुक हैं, लेकिन हताश नहीं हैं।

यह बहुत पतली रेखा है। वहीं बात करें कृति सेनन की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह अगली बार टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन थ्रिलर ‘गणपथ’ में नजर आएंगी। उन्होंने शाहिद कपूर के साथ एक बिना शीर्षक वाली रोमांटिक फिल्म भी की है। इसके अलावा, उनका पहला प्रोडक्शन वेंचर ‘दो पत्ती’ भी फ्लोर पर है। साउथ के सुपरस्टार एक्टर प्रभास को तो आप जानते ही होंगे। कहा जा रहा है कि कृति इन दिनों प्रभास के साथ रिलेशनशिप में थी हालांकि, अभिनेत्री ने अभी तक इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर नहीं की हैं। कृति सेनन का नाम एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया था। वहीं फिल्म शहजादा में कपल की बॉन्डिंग काफी खास नजर आई थी। कपल एक साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। वहीं कहा जा रहा था कि दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि कपल ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की। सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी कृति सेनन का नाम जुड़ चुका है। कीर्ति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत को लेकर काफी सारी खबरें सामने आई थी। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती थी। शांत सिंह राजपूत अब भले दुनिया में नहीं है, पर उनकी और कीर्ति सेनन की खबरे आज भी खूब चर्चा में रहती है। सुशांत सिंह राजपूत और कीर्ति सेनन ने फोटोशूट करवाया था, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

कृति अब तक कई हिट फिल्में कर चुकी हैं। इनमें बरेली की बर्फी सुपरहिट रही थी। एक्ट्रेस की कार्तिक आर्यन के साथ लुका छिपी भी काफी पसंद की गई थी। इनके अलावा कृति हाउसफुल, दिलवाले, बच्चन पांडे, मिमी भेड़िया, शहजादा सहित कई फिल्मों में नजर आईं। हाल ही में एक्ट्रेस की पैन इंडिया फिल्म आदिपुरुष रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कृति ने सीता मां का रोल प्ले किया था। हालांकि ये फिल्म विवादों में फंस गई। वहीं कृति की कई बड़ी फिल्में जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। वे गणपत में एक बार फिर टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। वहीं शाहिद कपूर के साथ भी उनकी फिल्म जल्द रिलीज होगी। कृति सेनन का जन्म दिल्ली में 27 जुलाई 1990 को हुआ था। कृति ते पिता राहुल सेनन एक सीए और उनकी मां गीता सेनन दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। कृति बचपन से पढ़ाई में तेज थी उन्होंने नोएडा के कॉलेज से बीटेक कर इंजीनियरिंग की थी। लेकिन इस इंजीनियर की किस्मत में सिल्वर स्क्रीन पर चमकना लिखा था।

अश्विनी अय्यर तिवारी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव के साथ नजर आईं थीं। फ्रांसीसी लेखक निकोलस बैरेउ के उपन्यास ‘द इंग्रेडिएंट्स आॅफ लव’ पर आधारित इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था। बरेली की बर्फी कृति सेनन बिट्टी मिश्रा के रोल में नजर आई थीं। ये फिल्म बरेली की साधारण सी लड़की की कहानी थी। बॉक्स आॅफिस पर बरेली की बर्फी को खूब प्यार मिला था। साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म लुका छिपी एक अलग कहानी पर आधारित थी। इस फिल्म की कहानी लिव इन रिलेशनशिप पर थी। लुका छिपी में कृति सेनन के साथ कार्तिक आर्यन नजर आए थे। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में मथुरा के रहने वाले गुड्डू को रश्मि से प्यार हो जाता है। गुड्डू रश्मि से शादी के लिए कहता है, लेकिन रश्मि शादी से पहले लिव इन में रहने की बात करती है और यहीं से कहानी में ट्विस्ट आता है। इस फिल्म को पर्दे पर दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बीते दिनों कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला। हाल ही में उन्होंने बताया है कि उनके पेरेंट्स फिल्म इंडस्ट्री में उनके फ्यूचर को लेकर टेंशन में रहते थे। पेरेंट्स उनके करियर को लेकर ज्यादा परेशान न हों, इसलिए उन्हें बैकअप प्लान के साथ इंडस्ट्री में आना पड़ा। कृति सेनन की फिल्म पानीपत 2019 में रिलीज हुई थी। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। कृति सेनन ने इस फिल्म में पार्वती बाई का किरदार निभाया था जो कि दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में कृति घुड़सवारी से लेकर तलवारबाजी और युद्ध तक करती नजर आई थीं। हाल ही में उन्होंने किसी इवेंट पर एक खास आइवरी लहंगा साड़ी को स्टाइल किया, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। लोगों को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, Challenge News Paper

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here