विधायक ने ग्राम दुपाड़िया दांगी काकड़ कॉलोनी में सड़क बनाने का किया वादा
 
भोपाल। ग्राम दुपाड़िया दांगी काकड़ कॉलोनी में क्षत्रिय राजस्थान राजपूत
महासभा एवं राजपूत समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह एवं राजपूत समाज
के सेवानिवृत्त फौजियों का सीहोर जिले के प्रभारी, एवं स्वास्थ्य मंत्री
प्रभुराम चौधरी, पूर्व लोनिवि मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, हुजूर विधायक
रामेश्वर शर्मा ने फौजियों का सम्मान किया। इस दौरान रामपाल सिंह ने कहा
कि राजपूत समाज यूं ही एकजुट हो और बच्चों को अपना इतिहास बताएं। इस
दौरान विधायक सुदेश राय ने दुपाड़िया दांगी की काकड़ कॉलोनी तक सड़क बनाने
का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। नरेश राजपूत भोपाल जिला मीडिया प्रभारी ने सफल आयोजन पर सभी मंत्रियों और अतिथियों का आभार जताया।


हम हिंदू है और हम हिंदू रहेंगे : रामेश्वर शर्मा
इस दौरान रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मदाना में कितनी बेटियों ने जौहर किया
क्यों केवल मुगलों के कारण। कितने लोग लड़ते -लड़ते हुए शहीद हुए। अगर
एकजुट नहीं होगे तो एक भी खेत नहीं बचा पाओगे। ध्यान रखना हम जाति में
भले ही कुर्मी, ब्राहृण, राजपूत हो, आप जाटव हो सकते हो, आप मालवीय हो
सकते हो, आप कलाल हो सकते हो। लेकिन इससे पहले हम हिंदु थे। हम हिंदू है
और हम हिंदू रहेंगे

 

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, Challenge News Paper

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here