साहित्यकारों और कलाकारों की डायरेक्टरी का प्रकाशन शीघ्र भाषा संरक्षण के प्रयास तेज किए जाएंगे: शंभू जयसिंघानी

शशी कुमार केसवानी

अखिल भारत सिंधी बोली साहित्य सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्ली में लाजपत नगर स्थित ममतानी विद्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शंभू जयसिंघानी ने की। प्रमुख रूप से श्री राम जवहरानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री चंद्र मंघनानी, सभा की जनरल सेक्रेटरी श्रीमती अंजलि तुलसियानी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक मनवाणी, हरीश करमचंदानी,साबू रीझवानी, हीरो ठाकुर, गोपाल देवनानी धीरज कुमार ,श्रीमती आशा चांद और सेक्रेटरी श्री हरीश लालवानी उपस्थित थे। कार्यकारिणी समिति ने सभा के पिछले निर्णय पर चर्चा करते हुए उनका अनुमोदन भी किया।

सभा की बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले नवंबर माह में सभा द्वारा रंगमंच, साहित्य ,चित्रकला क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान किया जाएगा।सभा का राष्ट्रीय सम्मान समारोह गत 50 वर्ष से अपनी विशेष पहचान बना चुका है।
सभा साहित्यकारों और कलाकारों की दूरभाष निर्देशिका का प्रकाशन भी करेगी।
सिंधी भाषा दिवस पर भोपाल और अन्य नगरों में हुए कार्यक्रमों और गत 2 वर्ष में ऑनलाइन कार्यक्रमों में सभा के पदाधिकारियों द्वारा की गई वर्चुअल भागीदारी का विवरण भी कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रस्तुत किया। सभा की बैठक में साहित्य के प्रति अनुराग रखने वाले नवीन सदस्य बनाए जाने पर भी सहमति हुई।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, Challenge News Paper

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here