अबू धाबी से निष्ठा केसवानी
भारत का सबसे पॉपुलर अवॉर्ड सेरेमनी ‘इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स’ को 23 साल हो गए हैं। आईफा की शुरूआत साल 2000 में हुई थी। हर साल आयोजित होने वाला ये फंक्शन 2020 और 2021 में नहीं हुआ था। पिछले साल 2022 में दो साल के बाद अबू धाबी में इसका आयोजन हुआ था, जिसे सलमान खान ने होस्ट किया था। अब वेन्यू सेम है, लेकिन होस्ट बदल गए हैं। हर साल की तरह इस बार भी ‘आईफा अवॉर्ड्स 2023’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। अवॉर्ड सेरेमनी 26 मई और 27 मई को होगा। पिछली साल की तरह इस बार भी आईफा अवॉर्ड्स अबू धाबी के यास आईलैंड में होगा। इस साल ‘आईफा अवॉर्ड्स’ को बॉलीवुड एक्टर्स अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल होस्ट करेंगे। दोनों का सेंस आॅफ ह्यूमर कमाल का है, ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि इस बार का अवॉर्ड फंक्शन बहुत एंटरटेनिंग होने वाला है। आईफा अवॉर्ड्स 2023 के मंच पर इस बार बॉलीवुड सेलिब्रिटीज खूब धमाल मचाएंगे। सलमान खान, कृति सेनन, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज, नोरा फतेही और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारे स्टेज पर ठुमके लगाते हुए दिखाई देंगे। सलमान खान तो आईफा के लिए यास आईलैंड पहुंच भी चुके हैं, जहां से एक्टर ने अपनी तस्वीर शेयर की है। बेस्ट फिल्म के लिए भूल भुलैया 2, डार्लिंग्स, गंगूबाई काठियावाड़ी, विक्रम वेधा और दृश्यम 2 नॉमिनेटेड हैं। इस साल बेस्ट मेल एक्टर के लिए ‘भूल भुलैया 2’ के लिए कार्तिक आर्यन, ‘मोनिका, ओ माय डार्लिंग’ के लिए राजकुमार राव, ‘दृश्यम 2’ के लिए अजय देवगन, ‘दासवी’ के लिए अभिषेक बच्चन, ‘कश्मीर फाइल्स’ के लिए अनुपम खेर और ‘विक्रम वेधा’ के लिए ऋतिक रोशन नॉमिनेटेड हैं। बेस्ट एक्ट्रेस के लिए कई अभिनेत्रियों को नॉमिनेट किया गया है, जिनमें ‘ए थर्सडे’ के लिए यामी गौतम, ‘डार्लिंग्स’ के लिए आलिया भट्ट, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए आलिया भट्ट, डार्लिंग्स के लिए शेफाली शाह और ‘भूल भुलैया 2’ के लिए तब्बू का नाम शामिल है।
बेस्ट डायरेक्टर के लिए गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए संजय लीला भंसाली, ब्रह्मास्त्र के लिए अयान मुखर्जी, मोनिका ओह माय डार्लिंग के लिए वसन बाला, रॉकेटरी द नंबी इफेक्ट के लिए आर. माधवन और डार्लिंग क लिए जसमीत के. रीन को नॉमिनेट किया गया है। आईफा अवॉर्ड्स की टिकट्स लोअर टियर ए की फीस 30,500 रुपये है, लोअर टियर बी- 22,500 रुपये, मिडिल टियर इ- 9,680 रुपये, लोअर और मिडिल टियर उ- 7,260 रुपये, अपर टियर अ- 4,840 रुपये, अपर टियर इ- 2,420 रुपये है। आप आईफा की आॅफिशियल साइट से टिकट्स बुक कर सकते हैं। सुपरस्टार सलमान खान इस समय आईफा 2023 के लिए आबू धाबी में हैं। उनके अलावा फराह खान, राजकुमार, अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल भी पहुंच चुके हैं, जो इस ग्रैंड इवेंट को होस्ट करेंगे। इस बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान विक्की नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखन के बाद लोगों का कहना है कि सलमान ने विक्की को इग्नोर कर दिया। इतना ही नहीं सलमान के बॉडीगार्ड्स ने जिस तरह विक्की को साइड किया, उसे देखर देखकर फैंस नाराज हैं। चर्चित वीडियो में विक्की कौशल कुछ दूरी पर खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान सलमान अपने बॉडीगार्ड्स के साथ एंट्री लेते हैं। जैसे ही सलमान पास आते हैं, विक्की उनसे हाथ मिलने के लिए आगे बढ़ते हैं। लेकिन सलमान के बॉडीगार्ड्स में से एक शख्स विक्की को उनसे दूर धकेल देता है। हालांकि, खुद सलमान भी उनकी तरफ हाथ नहीं बढ़ाते और बस एक लुक देते हुए आगे निकल जाते हैं। इस दौरान विक्की उन्हें बताने की कोशिश करते हैं, लेकिन सलमान उनकी बात को अधूरा छोड़कर आगे बढ़ जाते हैं। वीडियो को देखकर लोगों का कहना है कि लगता है सलमान विक्की कौशल को पहचान नहीं पाए और निकल गए। वीडियो को देखने के बाद फैंस को सलमान का रवैया पसंद नहीं आया। कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने बेहद मजेदार रिएक्शन दिए। एक फैन ने लिखा- आम आदमी की तरह साइड में कर दिया हैं।
अवॉर्ड 2023 का आयोजन इस साल अबू धाबी के यस आइलैंड पर होने जा रहा है। बीती रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई, इसी बीच नोरा फतेही भी इस इवेंट में शामिल हुईं, जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में नोरा काफी ग्लैमरस लुक में नजर आईं। वीडियो में नोरा आॅल व्हाइट ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने इस लुक को न्यूड मेकअप, मैचिंग ईयररिंग और व्हाइट हील्स के साथ स्टाइल किया। उन्होंने अपने बालों को हाई पोनीटेल में बांध रखा था। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पोज दिए और मीडिया से बातचीत करती नजर आईं। नोरा का एक एलिगेंट लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप बहुत खूबसूरत हैं’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जल परी लग रही हैं’। तो वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए उन्हें एलिगेंट बताया है।






