चैलेंज, भोपाल

सिंधी अबाड़ी बोली, मिठड़ी असा जी बोली जैकों सिन्धियून जो भगवान आ जैसे अनेक सिंधी गीत जैसे ही ड्रम की बीट पर म्यूजिÞक से गूंजे तो पूरा गार्डन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मौका था सिंधु सेना द्वारा लालघाटी स्थित गार्डन में आयोजित एक शाम सिन्धियत के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय युवा गायक जतिन उदासी को आमंत्रित किया गया था। हाई वॉल्ट म्यूजिक व रंग बिरंगी लाइटों के बीच बने विशाल मंच पर जैसे ही जतिन का आना हुआ वैसे ही दर्शकों ने जतिन उदासी का खड़े होकर अभिवादन किया।

कार्यक्रम की शुरूआत भगवान झूलेलाल की आरती से की गई, उसके बाद हेमू कालाणी पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। साथ ही अजमेर से आये हुए नन्हें कलाकार हर्षल चांदवानी द्वारा द्वारा एक से सिंधी गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। उसके बाद मंच पर जतिन उदासी ने एक के बाद एक सिंधी सूफी कलाम गाकर गार्डन में उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दृश्य को देख ऐसा लग रहा था जैसे चारों तरफ गार्डन में सिन्धियत का जादू छाया हो, हर कोई व्यक्ति जतिन उदासी के इस लाइव कॉन्सेप्ट को अपने कैमरे में कैद करता हुआ दिखाई दे रहा था। कार्यक्रम के अंत में सिंधु सेना के अध्यक्ष राकेश कुकरेजा द्वारा आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन दीपेश रामचंदानी द्वारा किया गया।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, Challenge News Paper

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here