शशी कुमार केसवानी के साथ फिल्मी फ्राईडे
नमस्कार दोस्तों आईए आज बात करते हैं एक ऐसे बिलेन की जिसे सिनेमा घर से बाहर निकलते वक्त दर्शक गालियां ही बकते थे। उनके अभिनय की खूबी यही थी कि दर्शक सिनेमा से निकलते वक्त उनके लिए बुरा सोचें। सन् 1986 में मुलाकात हुई थी, तब मैंने उनसे कहा था कि आपको कैसा लगता है, जब लोग आपके लिए सिनेमा देखने के बाद गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। बड़े ही दोस्ताने अंदाज में कहते हैं मेरे यार यही तो मेरी जीवन की कमाई है कि लोग मेरे अभिनय को इतना गंभीरता से देखते हैं। इसके साथ ही बददुआएं भी खूब देते हैं। पर वही बददुआएं कही मेरे लिए दुआओं का का काम करती हैं। लोगों को बाद में इस बात का जरूर एहसास होता है कि मैं अभिनय ही कर रहा था। असल में इतना बुरा नहीं हूं। यह उन्हें भी महसूस होता था। मजा तो तब आता है, जब कई लोग आॅटो ग्राफ लेने आते थे अपनी बीबियों और बहनों को साइड में छिपाकर खड़ा कर देते थे यह देखकर मैंने कई लोगों को कहता था कि भाई मैं उतना भी खराब नहीं हूं, जितना मेरे बारे में आप लोग सोचते हो। बहुत ही सरल-सहज और व्यक्तित्व के धनी रंजीत से जब भी मेरी मुलाकात होती है, तो आज भी एक नई ताजगी के साथ अगली बार मिलने का वादा रहता है। तो फिर आईए बात करते हैं भारत के असल बिलेन रणजीत (गोपाल बेदी) के बारे में।
रंजीत एक भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक हैं, जिनका जन्म अमृतसर (पंजाब) के पास जंडियाला गुरु में हुआ था, जो बॉलीवुड में अपने काम के लिए जाने जाते हैं । उन्होंने 200 से अधिक हिंदी फिल्मों में ज्यादातर खलनायक की भूमिकाएं निभाई हैं। रंजीत ने टीवी सीरीज ऐसा देस है मेरा में भी एक सकारात्मक किरदार निभाया है । उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों जैसे रब ने बनाया जोड़ियां , मौजां दुबई दियां और मन जीते जग जीत में भी काम किया है। हालांकि रंजीत के कई फेमस डायलॉग हैं। जिनकी लोग हमेश मिमिक्री करते रहते हैं। उनमें एक डायलॉग है हमने कोई धरम खाता नहीं खोल रखा है, हम जब कुछ देता है तो उसके बदले कुछ लेता भी है’ जी हां ये पॉपुलर डायलॉग भी विलेन रंजीत के मुंह से ही निकला था. जो लोगों को खासा पसंद आया था।
रंजीत का असली नाम गोपाल बेदी है। 200 से अधिक हिंदी फिल्मों में अभिनय करने के अलावा, उन्होंने एक टेलीविजन धारावाहिक ऐसा देस है मेरा और कुछ पंजाबी फिल्में भी की हैं। फिल्म शर्मीली में नकारात्मक भूमिका निभाने के बाद उन्हें प्रसिद्धि मिली । सुनील दत्त ने सावन भादों और रेशमा और शेरा में उनके अभिनय को पसंद करने के बाद उनके नाम की सिफारिश की थी । रंजीत जिंदगी की राहें में मुख्य भूमिका निभाने के लिए मुंबई आए थे , जो बंद हो गई थी। वह सत्तर और अस्सी के दशक में खुद को एक प्रमुख खलनायक के रूप में स्थापित करने के लिए आगे बढ़े। निजी जीवन में वह शाकाहारी और धूम्रपान न करने वाले व्यक्ति हैं।
बलात्कारी के रोल में बेटे को देख मां ने कहा था- ‘तूने ऐसा काम किया है…झ्
बॉलीवुड के मशहूर विलेन रंजीत अपनी अदाकारी के लिए हमेशा ही वाहवाही बटोरते रहे हैं। रंजीत का नाम आज भी बॉलीवुड के सबसे खूंखार विलेन में शुमार होता है। रंजीत ने अपने फिल्मी करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। एक समय था जब उनकी पहचान बॉलीवुड में रेपिस्ट के नाम से हुआ करती थी। 70 और 80 के दशक में रंजीत बॉलीवुड के फेमस विलेन्स में शुमार थे। आज भी उन्हें उनके उसी अंदाज के लिए पहचाना जाता है। रंजीत से जुड़े वैसे तो कई किस्से हैं लेकिन एक किस्सा ऐसा है जिसे सुनकर सभी लोग आश्चर्यचकित रह जाएंगे। रंजीत ने करीब 200 फिल्मों में काम किया है जिनमें से उन्होंने करीब 150 फिल्मों में रेप सीन किए हैं। लेकिन उन्होंने खुद ही उन फिल्मों को नहीं देखा।
जी हां इस बारे में रंजीत ने ही खुद एक बार टेलीविजन शो के दौरान बताया था। दरअसल रंजीत एक बार अभिनेता शक्ति कपूर के साथ टेलीविजन शो ‘एंटरटेनमेंट की रात’ में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने खुद बताया था कि उन्होंने करीब 150 फिल्मों में रेप सीन किया है। लेकिन उन्होंने खुद अब तक महज 10 फिल्में ही देखी हैं। इसी दौरान रंजीत से जब उनके परिवार के रिएक्शन के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा था- जब घरवालों ने टीवी पर मुझे बलात्कारी का रोल करते देखा तो मुझे अंदर नहीं घुसने नहीं दिया। मां-बाप, रिश्तेदार सभी ने मुझसे रिश्ता रखना बंद कर दिया था। मां ने कहा था- तूने ऐसा काम किया है, अब हम लोगों को क्या मुंह दिखाएंगे?। इस दौरान रंजीत ने अपनी सेहत का राज बताते हुए कहा, ‘मैं कभी जिम नहीं गया। मेरे जमाने में आज जैसा जिम का क्रेज था भी नहीं। जीवन में न कभी नॉन वेज खाया और न कभी शराब पी।’ गौरतलब है कि अभिनेता रंजीत ने अमर अकबर एंथोनी, धर्मात्मा, हाउसफुल 2, नमक हलाल, प्रेम प्रतिज्ञा, करण-अर्जुन, लावारिस, कैदी, कोयला, मुकद्दर का सिकंदर, शर्मीली, खोटे सिक्के, इंकलाब, तेजा जैसी फिल्मों में काम किया है।






