चैलेंज, भोपाल।
सिंधी मेला समिति द्वारा पिछले दिनों आयोजित कुकिंग कॉप्टिशन में भाग लेनी वाली महिलाओं के लिए रविवार को मानस भवन में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन आयोजित किया गया था। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं विधायक भगवान दास सबनानी शामिल हुए। साथ ही श्रीमती अमिता श्रीवास्तव दिनेश, मुद्रा केसवानी ( फूड क्रिटिक, फूड ब्लागर व इन्फ्लूएंसर) को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने अपने संबोधन में सिंधी खाने के महत्व की जानकारी दी। और साथ ही साथ सिंधी खाने की विशेषताएं बतार्इं। विशेष अतिथि के रूप में जाने माने शैफ दिवायन चक्रवर्ती मौजूद थे। जिन्होंने खाने के ऊपर अपने विचार व्यक्त किए

कार्यक्रम का शुभारंभ सिंधी समाज के अराध्य भगवान झूलेलाल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। उसके बाद कुकिंग कॉप्टिशन में भाग लेने वाली सभी महिलाओं अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में सीमा सबनानी ने मातृशक्ति को जिस तरह से बढ़ावा दिया, उससे समाज की कई महिलाएं लाभान्वित हुर्इं तथा उन्हें सामाजिक कार्यों के साथ सिंधी व्यंजनों व कड़ाही और पढ़ाई के लिए जिस तरह से प्रेरित किया वे अपने आप में एक सहराहनीय कार्य है। परदे के पीछे से कार्य करने वाली दीपांशी सबनानी ने जिस तरह से आयोजन को भव्यता प्रदान की थी वह सामाजिक तौर पर बहुत सराहनीय है। समारोह को भोपाल के एक होटल ने आर्थिक सहयोग करके सामाजिक कार्य में अपनी भूमिका निभाई।

इस अवसर पर भगवानदास सबनानी ने उपस्थित सभी महिला प्रतिभागियों की सहारहना करते हुए कहा कि आप सभी मात्रशक्ति बधाई के पात्र है, इस कुकिंग कॉप्टिशन करने का मुख्य उद्देश्य अपनी युवा पीढ़ी को अपने खाने से रूबरू करवाना है, अपनी भाषा, संस्कृति, को बचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम सिंधी समाज में लगातार आयोजित होने चाहिए। यह समारोह पूर्ण रूप से महिलाओं को समर्पित रहा है साथ ही इस कुकिंग कंपीटिशन प्रतिस्पर्धा में लगभग 600 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया था। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल के 21 सेंटरो के साथ नर्मदापुरम सहित विदिशा, गंजबसोदा में भी आयोजित किया गया था। इस अवसर पर प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी, महासचिव नरेश तलरेजा, के. एल. दलवानी, किशोर तनवानी, हरीश नागदेव, हरकिशन निहालानी, महेश बजाज, जयपाल सचदेवा, निर्मल गंगवानी, जाने माने एडवोकेट घनश्याम पंजवानी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।







