भोपाल चैलेंज संवाददाता

भोपाल चेतीचंड के अवसर पर भोपाल में सिंधी सेट्रल पंचायत द्वारा जुलूस व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। महिलाओं ने जीप रैली निकाली तो वहीं युवाओं ने बुलेट मोटर साइकिल से रैली का नेतृत्व किया। अनेकों ॐक्कांकिया थी। जब पूरे भोपाल के लिए आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह पर लोगों ने स्वागत मंच बनाए थे। जहां खाने-पीने के अलावा लोगों के ऊपर फूलों की बारिश भी की जा रही थी तथा समाज के पदाधिकारियों का सम्मान भी किया जा रहा था।

अपने आप में एक अनूठा आयोजन था। शोभायात्रा में सिंधी समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया तथा अनेकता में एकता का संदेश को सबने दोहराया। सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष भगवानदेव इसरानी के नेतृत्व में यह शोभायात्रा रवींद्र भवन पहुंचकर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुई।

खचाखच भरे रवींद्र हाल में सिंधियों के अलावा बंगाली, मराठी, सिंधी, गुजराती संस्कृतियों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर समाज के कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे तथा अन्य समाज के लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम इतना यादगार रहा कि लोगों के दिलों में आयोजन घर कर गया।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, Challenge News Paper

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here