TIO BHOPAL

आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जन्म उत्सव पर विशाल शोभायात्रा सांची दूध डेयरी ्र२ु३ से प्रारंभ कर महाराणा प्रताप नगर प्रतिमा तक माल्यार्पण कर समापन किया गया , प्रदेश अध्यक्ष दीप सिंह सोनगरा जी के नेतृत्व में शोभा यात्रा का कार्यक्रम रखा गया, जिला अध्यक्ष संजय सिंह बैस द्वारा सभी राजपूत सरदारों का स्वागत किया गया एवं धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गई ,बही राजेश्वर सिंह, प्रताप सिंह ,बहादुर सिंह तोमर ध्वज दिखाकर शोभा यात्रा प्रारंभ की साथ ही संजय सिंह बैस जिला अध्यक्ष ने शोभा यात्रा में पधारे संगठनों के पदाधिकारी एवं मित्रगण राजपूत सरदार सभी का आभार प्रकट किया उन्होंने राजपूत समाज के संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही और समाज को मर्यादा का संदेश भी दिया।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष ओपी बाघेला, प्रकाश राजपूत , महेश राजपूत, दीपक राजपूत, प्रहलाद राजपूत, मेहरबान, अचल सिंह राजपूत, राकेश डोडिया, नरेश हाड़ा आदि मौजूद थे।

जय महाराणा प्रताप, जय भवानी जय घोष से शहर के प्रमुख मार्ग चौराहे गुंजायमान होते रहे। 50 से ज्यादा मंचों से स्वागत सत्कार भी हुआ।

 

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, Challenge News Paper

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here