Challenge खंडवा
प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी यहां की प्रमुख साहित्यिक संस्था सिन्धु द्वारा सिंधी के मूर्धन्य कवि नारायण श्याम का 105 वां जन्मदिन सुर और ताल की फुहारों भरी संगीतमय-संध्या के रूप में 22 जुलाई बुधवार को संस्कार पब्लिक स्कूल, संत हिरदाराम नगर भोपाल में मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए नगर के सिंधी, हिंदी साहित्यकार एवं राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रदेश प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नागपुर (महाराष्ट्र) से पधारे डा. विनोद आसूदाणी, दिलीप आसूदाणी, राजेश आसूदाणी एवं राम हबलाणी उपस्थित होकर मंच को सुशोभित करेंगे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रसिद्ध सिंधी साहित्यकार भगवान बाबाणी के नवीन कहानी संग्रह “हीउ छा थी वियो…!” का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कविता चांदवाणी एवं डा.विनोद आसूदाणी द्वारा किया जाएगा। संगीत-संध्या को प्रसिद्ध कलाकार दिलीप लालवाणी, नारी लच्छवाणी, दिशा चांडवाणी, द्रौपदी चंदनाणी, मधू मोहनाणी, दीप्ति सिद्धवाणी, सुमन हरचंदाणी, रोशनी तनवाणी, तन्मय वासवाणी, परसो नाथाणी, सपना लच्छवाणी, रवि सताणी, प्रदीप आर्तवाणी, सत्या मूरजाणी और अनीशा चिमनाणी आदि सहित अनेक कलाकार अपनी सुरीली आवाज़ से निखारेंगे।






