Challenge Mumbai

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्टर और सिंगर हार्डी संधू ने भी इस खबर को कंफर्म कर दिया है। वहीं अब खबर आ रही है कि परिणीति चोपड़ा और राघव की मुलाकात कॉलेज के दिनों में नहीं बल्कि शूटिंग के दौरान हुई थी और कपल के रिलेशनशिप को 6 महीने हो चुके हैं।

पंजाब में मिले थे राघव-परिणीति, 6 महीने से साथ हैं
परिणीति पहली बार राघव से पंजाब में मिलीं थीं। उन दिनों वो वहां फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। हालांकि, अभी ये पुख्ता नहीं है कि कपल के रिलेशनशिप को कितना वक्त हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि करीब 6 महीने से दोनों साथ हैं। साथ ही बात शादी तक जा पहुंची है।

इन सेलेब्स ने परिणीति-राघव के रिश्ते को कंफर्म किया
परिणीति-राघव ने भले ही अपने रिश्ते की स्थिति के बारे में कुछ नहीं कहा हो, लेकिन उनसे जुड़े कई लोग इस रिश्ते पर मुहर लगा चुके हैं। हाल ही में सिंगर और एक्टर हार्डी संधु ने बताया था कि दोनों घर बसाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘फिल्म कोड नेम तिरंगा की शूटिंग के वक्त परिणीति मुझसे शादी को लेकर चर्चा करती थीं। वो कहती कि मैं तभी शादी करूंगी जब लगेगा कि मुझे सही लड़का मिल गया है। वहीं AAP के सांसद संजीव अरोड़ा ने भी सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई दी थी।’

सगाई की रूमर्स के बीच मुंबई पहुंचीं प्रियंका
रिलेशनशिप और सगाई के रूमर्स के बीच परिणीति चोपड़ा की कजिन प्रियंका भी पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ मुंबई पहुंच चुकी हैं। शुक्रवार रात उन्हें एक इवेंट में स्पॉट किया गया। कहा जा रहा है कि प्रियंका इंडिया में अपनी अपकमिंग फिल्म सिटाडेल का प्रमोशन करेंगी। साथ ही वो राघव और परिणीति से भी मुलाकात करेंगी।

सितारों का जमावड़ा लगा था। कहा जा रहा है कि वो अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल’ का भी प्रमोशन करेंगी। ये कहा जा रहा है कि वो परिणीति और राघव से भी मुलाकात करेंगी।

तीसरी बार साथ दिखे परिणीति-राघव
परिणीति और राघव को सबसे पहले मुंबई के बांद्रा में देखा गया था।  उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। राघव ने परिणीति को एयरपोर्ट पर रिसीव किया। इस दौरान दोनों मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। परिणीति सीधे जाकर राघव के कार में बैठ गईं।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, Challenge News Paper

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here