Challenge Team भोपाल

मध्य प्रदेश सिंधु भवन ट्रस्ट द्वारा सर्व समाज के मेधावी व जरूरतमंद विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों की राशि एवं कॉपियों का वितरण कार्यक्रम रविवार को सिंधु भवन ट्रस्ट प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं माँ सरस्वती वंदना, माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र मनवानी द्वारा अपने स्वागत उद्बोधन में अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ट्रस्ट द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी विधार्थियो एवं उनके अभिभावकों को दी, मनवानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है, जिंदगी में सफलता पाने के लिए शिक्षा एक सशक्त माध्यम है जिससे कि हम अपने आने वाले कल को उज्जवल कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि सिंधु भवन ट्रस्ट द्वारा पिछले 20 वर्षों से प्रतिभावान छात्रों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है और आगे भी सस्था ऐसे शिक्षा-समर्थक अभियानों को जारी रखने के लिए संकल्पित हैं। आज छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वह पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करें और सिर्फ 12वीं कक्षा तक ही नहीं अपितु उसके आगे भी कॉलेज शिक्षा हेतु कई संस्थानों से मदद दिलाने का आश्वासन दिया एवं बताया कि ट्रस्ट इंडसइंड फाउंडेशन व विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से छात्रों को कक्षा 12वीं के बाद भी छात्रवृत्ति प्रदान करती हैं जिससे कि वह अपना भविष्य उज्जवल कर सके। मनवानी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक व कमजोर वर्ग के प्रतिभावान छात्रों को शिक्षा के मार्ग में आने वाली बाधाओं से मुक्त करना है। ट्रस्ट के महासचिव श्री हरीश ज्ञानचंदानी जी द्वारा संस्था की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्री अनिल चुघ जी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए विश्वास दिलाया कि ट्रस्ट सिर्फ आज ही नहीं आगे भी उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए संकल्पित है। इस दौरान ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष श्री तुलसी नैनवानी, डॉ सी.पी.देवानी, डॉ. मालती भोजवानी, श्री सुभाष भावनानी, श्री अनिल चुघ व गायिका सुश्री सौम्या पंजवानी ने भी बच्चों को नियमित स्कूल जाने, माता पिता का सम्मान करने, नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में विधिक सलाहकार श्री जितेंद्र जादवानी जी ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री सुभाष भवनानी, श्री हरीश छाबड़िया, श्री प्रकाश कानूगा, श्री दीपक लालचंदानी, श्री राजेश मोटवानी, एडवोकेट श्री राकेश सूर्यवंशी सहित कई गणमान्य साथी एवं बड़ी संख्या में बच्चे एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे।

 

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, Challenge News Paper

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here