TIO भोपाल

भोपाल सहित अन्य संभागों के 26 सेंटरों पर होगा इस वर्ष आयोजन

सिंधी व्यंजन की परंपरा को बरकरार रखने के उद्देश्य से भोपाल की सिंधी मेला समिति द्वारा शुक्रवार दिनांक 10 जुलाई से 12 जुलाई रविवार तक राजधानी भोपाल और सीहोर के 17 से अधिक सेंटरो पर एक साथ इस कुकिंग कॉप्टिशन का आयोजन किया जा रहा है। उसके वाद दिनांक 15 जुलाई को मंडीदीप, 16 जुलाई नर्मदापुरम, 17 जुलाई हरदा, 18 जुलाई गंजबसोदा, इटारसी, विदिशा, अब्दुल्लागंज एवं 19 जुलाई आष्टा व सुल्तानपुर में इस प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे हजारों की संख्या में सिंधी समाज की महिलाएं एवं युवतियों प्रमुखता से हिस्सा लेंगी।
समिती के अध्यक्ष मनीष दरयानी एवं महासचिव नरेश तलरेजा ने बताया कि फास्ट फूड के दौर के अपनी सिंधी सभ्यता के ख़ान पान की विरासत को संजोकर रखने के उद्देश्य से सिंधी मेला समिति द्वारा इस वर्ष भी सिंधी कुकिंग कॉम्पीटिशन का आयोजन किया जा रहा है। दरयानी ने बताया कि समिति पिछले 17 वर्षों से इस आयोजन को करती आ रही है, इस वर्ष यह आयोजन सफलतापूर्व अपने 18 वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इसके अलावा इस वर्ष यह आयोजन को भोपाल सहित अन्य संभागों के 26 सेंटरों पर आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष इस कुकिंग कॉप्टिशन कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती मीना भागचंदानी, सह- संयोजिका श्रीमती दिव्या दरयानी एवं सह संयोजक मनोहर लालवानी को नियुक्त किया है। साथ ही इस आयोजन में श्रीमती सीमा सबनानी एवं श्रीमती माया पंजवानी विशेष सहयोगी के रूप में अपनी सहभागिता प्रदान करेंगी।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, Challenge News Paper

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here