भोपाल। भोपाल में रविवार को गहलोत मेवाड़ा राजपूत समाज की बैठक डिपो चौराहा स्थिति मारण दादू के मंदिर पर आयोजित की गई। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य नाहर सिंह बाघेला एवं अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत ने उपाध्यक्षों को पावरफुल किया है। मीडिया प्रभारी नरेश मेवाड़ा ने बताया कि उपाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में समाज को कैसे आगे बढ़ाए, कैसे अपने क्षेत्र के लोगों को एकजुट कर सके इसका फैसला वे स्वयं ले सकेंगे।

उपाध्यक्ष को जिम्मेदारी दी गई कि वह अपने क्षेत्र के लोगों से घर-घर संपर्क करें। इसके साथ अपनी टीम बनाए और समाज के लोगों के घर जाकर उनका पूरा डाटा कलेक्ट करें। साथ ही यह डाटा आने वाली बैठक में जिलाध्यक्ष के सामने पेश करें ताकि हमें पता चल सके कि आखिर भोपाल में हमारे समाज के कितने घर है और कितने सदस्य। इसके साथ ही उपाध्यक्ष और पदाधिकारियों को फार्म, पेन और डायरी भी वितरित की गई। बैठक में ओमप्रकाश मेवाड़ा, राकेश डोडिया, एमआर प्रकाश मेवाड़ा सनसाइन अस्पताल, ओपी बाघेला, राजेश राजपूत, नीरज राजपूत, मेहरबान सहि बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।







