विजय थावानी, रीवा द्वारा

नवोदित कलाकारों को उत्कृष्ट मंच प्रदान करने नगर की हिमालय डॉस ग्रुप अकादमी की तैय्यारियॉ जोरो पर है। विगत दिनो रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, कटनी, जबलपुर, प्रयागराज में सलेक्ट प्रभागियों का आगामी 25 फरवरी को होने वाले डॉस सितारे फिनाले का सेमीफाइनल आडीशन राउंड स्थानीय मानस भवन में 18 फरवरी सायं 05:00 बजे से रखा गया है जिसमें मुंबई से निर्णायक मंडल में प्रसिद्ध डॉस कोरियो ग्राफर निखिल मर्चेंट फाइनल में शामिल होने वाले डॉस कलाकारों का चयन करेगे।

एकल, युगल समूह नृत्य आदि विधाओं में कलाकार अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे जिनको टी.वी.चैनल में भाग लेने के लिये प्रोत्साहित करने ट्रेनिग भी दी जायेगी। वरिष्ठ समाज सेवी नारायण डिगवानी के मार्गदर्शन में होने वाले इस गरिमामय कार्यक्रम के लिये पूरा सेटअप तैयार किया गया है। भाग लेने वाले कलाकार मो0 9329632941 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। यह जानकारी संयोजक सुमित मांजवानी ने दीहै।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, Challenge News Paper

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here