चैलेंज, भोपाल।

सिंधी सेन्ट्रल पंचायत भोपाल का होली मिलन समारोह विगत दिवस सिंधी कम्यूनिटी हाल प्रभू नगर,नानक टेकरी पर सम्पन्न हुआ,बड़ी संख्या में उपस्थित परिवार जनों नें जमकर फूलों की होली मनाई। सर्वप्रथम पंचायत के अध्यक्ष किशोर तनवानी,महासचिव हरीश नागदेव नें सभी उपस्थित भाईयों को गुलाल का टीका लगाकर स्वागत किया,बहनों को भारती ठाकुर और लता सबनानी नें टीके लगाए।

राधिका ग्रुप,आगरा नें लगातार समा बांधे रखा,अंत तक लोग झूमते ही रहे। इससे पहले सुनील सत्संगी एवं नरेश गिदवानी नें होली गीत सुनाकर आमंत्रितों को आनंदित किया। कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे,वरिष्ठ समाजसेवियों के अलावा दक्षिण पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी भी कार्यक्रम का अंत तक आनंद लेते रहे। इस अवसर पर समाज के अनेकों लोग उपस्थित थे, जिन्होंने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया।

साथ ही साथ आने वाले समय में चैटीचंड पर्व को धूमधाम से मनाने की लोगों ने आपस में खूब चर्चा की। यहां बता दें कि भोपाल का चल समारोह देश के सबसे विराट चल समारोहों में से एक रहता है। जिसमें हजारों लोग भोपाल के मुख्य मार्गों से होते हुए एक स्थान पर यह चल समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम में तब्दील हो जाता है। साथ ही साथ सिंधी समाज की अनेकों झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहती हैं। देश की सभ्यता और संस्कृति को दर्शाती यह झांकियां अन्य समाजों को भी अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, Challenge News Paper

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here