CHALLENGE, इंदौर।
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सिंधु परिषद का गोल्डन जुबली समारोह संपन्न हो गया है। रंगारंग कार्यक्रम होटल होटल साया जी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेल-मिलाप के साथ साथ संगीत मय वातावरण में जश्न मनाया गया। चुन्नीलाल वाधवानी और नामदेव कुकरेजा ने सभी को शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष गिरधारी लाल गुरेजा, सचिव राम मेघानी ने बताया कि इस अवसर पर जितेन्द्र रामनानी और राजकुमार हरियानी विशेष अंदाज में कई खेल खेले।


वहीं सिंगर सतीश केसवानी, सरला मेघानी, जगदीश राजानी और लकी खेलवानी ने अपने मधुर आवाज से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में आए सभी लोगों ने परिवार के साथ खूब मजा किया। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों द्वारा किए गए कार्यों के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर आयोजन यागदार बनकर लोगों के दिलों में छा गया।







