इंदौर से चुन्नीलाल वाधवानीकी विशेष रिपोर्ट

चेटी चंड उत्सव समिति इंदौर द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शोभायात्रा में भीड़ बहुत ज्यादा थी और झाकियां भी बहुत सुंदर निकली थी। हालांकि शोभायात्रा करीब 2 घंटे लेट निकली थी जिसके कारण शहर भर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और शोभायात्रा में शामिल लोग भी काफी परेशान होते नजर आए। मंचों पर स्वागत करने के लिए ज्यादा देर बैठी महिलाएं और बुजुर्ग भी काफी परेशान हो गए थे। शोभायात्रा में इस बार भीड़ बहुत अधिक थी। समाज की बनी झांकियों ने मन मोह लिया। शोभायात्रा मार्ग स्थल पर लगे मंचों से भी ऐतिहासिक स्वागत किया गया। पुलिस प्रशासन की सख्ती से भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। हालांकि शोभायात्रा में समाज के ही कुछ असामाजिक तत्वों ने आयोजन में विघ्न डालने की कोशिश करते हुए शराब के नशे में ईंट पत्थरों से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया पर समय रहते इन बदमाशों को समाज के लोगों और पुलिस ने पकड़ लिया।

2 घंटे देर से पहुंची भव्य शोभा यात्रा का शीतला माता बाजार व्यापारी एसोसिएशन ने भव्य स्वागत किया मध्य क्षेत्र के व्यापारियों में स्वागत मंच पर सांसद प्रतिनिधि डॉ संतोष वाधवानी, हेमा पंजवानी गगनदीप सिंह भाटिया, गणेश चावला, अतुल गीमा, भरत बेसवानी, लक्ष्मण करमचंद, विशेष रूप से उपस्थित रहे। शोभायात्रा जब संत कंवरराम ब्रिज से नीचे उतरी तो आमोलाल झूलेलाल का नारा गुंजायमान हो गया हर और से आयोलाल झूलेलाल ही सुनाई दे रहा था, अभी और भगवान झुलेलाल जी की जय जयकार गूंज रही थी। सभी मंचों से शोभायात्रा का भव्य स्वागत हो रहा था। सभी मंचों से प्रसाद बांटा जा रहा था। सांसद शंकर लालवानी भी शोभायात्रा में रहे। जिससे लोगों में उत्साह बढ़ा। हालांकि कुछ लोक शंकर लालवानी की ब्रांडिंग कर रहे थे। जुलूस में कुछ अव्यवस्थाएं जरूर थीं, झाकियां दूर-दूर रहीं। जिससे लोगों को उस तरह से आनंद नहीं आया, जिस तरह का आना चाहिए था। फिर भी सिंधी समाज का यह एक सुंदर प्रयास था कि अपनी भाषा संस्कृति का प्रसार करने का।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, Challenge News Paper

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here