चैलेंज, भोपाल
चेतीचंड महोत्सव के उपलक्ष्य विशाल शोभा यात्रा भोपाल में निकाली गई। सिंधी सेन्ट्रल पंचायत के तत्वाधान में निकाली गई इस शोभायात्रा की शुरूआत सिंधी कॉलोनी स्थित अटल राम धर्मशाला से की गई। इस यात्रा का शुभारंभ दक्षिण पश्चिम से भाजपा विधायक भगवान दास सबनानी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। सिंधी सेन्ट्रल पंचायत की झांकी में एक भारत, खुशहाल भारत, समृद्ध भारत को बनानें में सिंधी समाज के योगदान को दिखाया गया।साथ ही झांकी द्वारा प्रदर्शित किया गया की देश की एकता अखंडता के खातिर अपनी मात्रभूमि को छोड़कर देश की खुशहाली और समृद्धि के लिये समाज आज भी कृतसंकल्पित है। शोभायात्रा में ‘सिंधू एक्सप्रेस’ नाम से एक ट्रैन चलायी गयी है जिस पर लिखा था ‘अटारी से भोपाल’ तक। इस ट्रैन में महिला शक्ति सवार होकर इस शोभा यात्रा का नेतृत्व कर रहीं थी।



सिंधी सेन्ट्रल पंचायत के संरक्षक एवं रिटायर्ड आईएएस भगवान देव इसरानी ने बताया की इस शोभा यात्रा का यह 50 वा वर्ष। उन्होंने कहा की यह शोभा यात्रा 50 वर्ष पूर्व सर्वप्रथम हमारे बुजुर्गों द्वारा हाथ ठेले पर निकाली गयी थी । ज्ञातव्य है की संयोग से इस वर्ष चेतीचंद उत्सव के साथ सिंधी भाषा दिवस भी बड़े धूम-धाम से मनाया गया।आज ही के दिन 10 अप्रेल 1967 को ही सिंधी भाषा को संविधान की 8 वी अनुसूची शामिल कर उसे संवेधानिक दर्जा प्रदान की गया था


शोभा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया
इस शोभा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भोपाल से भाजपा के सांसद प्रत्याशी अलोक शर्मा शामिल हुऐ।साथ ही शोभा यात्रा का स्वागत रंजीत पाली, भाजपा नेत्री भक्ति शर्मा,सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी, हनुमान गंज व्यापारी संघ, श्री हिन्दू उत्सव समिती सहित आदि समाज सेवियों ने अलग अलग स्थान पर किया।

सिंधी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष किशोर तनवानी एवं महासचिव हरीश नागदेव ने बताया की इस शोभा यात्रा में समाज के सेकड़ों साथियों ने हिस्सा लेकर एकता का परिचय दिया। उन्होंने कहा की इस जुलूस में मोहल्ला पंचायतों के विभिन्न पदाधिकारीयों द्वारा अलग अलग थीम पर झाँकिया भी प्रदर्शित की गयी हैं जिसमें सर्वश्रेष्ठ झांकी को आगामी 13-14 अप्रेल को सिंधु यूथ फेस्टिवल में पुरस्कृत भी किया जाएगा। यह शोभायात्रा की शुरूआत सिंधी कॉलोनी से शुरू होकर जुमेराती, जनकपुरी,सिंधी मार्किट, पीरगेट के रास्ते रविन्द्र भवन पर समाप्त हुई।







