चैलेंज, भोपाल

मध्य प्रदेश सिंधु भवन ट्रस्ट भोपाल के तत्वाधान में भवन स्थल पर चेटी चण्ड महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह बीते दिनों हर्षोल्हास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्वास सारंग खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री म.प्र. शासन और अध्यक्ष भगवान दास सबनानी विधायक भोपाल दक्षिण पश्चिम क्षेत्र, ट्रस्ट के पदाधिकारी, ट्रस्टीगण एवं समाज सेवियों द्वारा भगवान झूलेलाल की मूर्ति पर मार्त्यापण कर, ज्योत प्रज्जवलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत एवम अभिनंदन ट्रस्ट के पदाधिकारियों, ट्रस्टियों व बड़ी संख्या में उपाथित समाजगण द्वारा किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेन्द्र मनवानी ने माननीय अतिथियों के संघर्षों को बताते हुए कैबिनेट मंत्री पद एवं विधायक चुने जाने की बधाई देते हुए, नव वर्ष चेती चांद की बधाई दी और कहा कि सिंधु भवन का एप एवं वेबसाईट यू ट्यूब के साथ शीघ्र चालू की जा रही है जिससे मैरिज ब्यूरो में मोबाईल फोन के माध्यम से आनलाईन रजिस्ट्रेशन एवं भवन की अन्य जानकारी प्राप्त हो सकेगी, समाज के वयोवृद्ध साथियों ने जिन्होंने अविभाजित भारत में रहते विभाजन की पीढ़ा एवं दुख सहे हैं।

उनके संषर्श एवं उपलब्यिों को रिकार्डिंग के माध्यम से यू ट्यूब चैनल पर देखा जा सके साथ ही प्रदेश में हो रही सामाजिक गतिविधियों से प्रदेश एवं देश को अवगत कराया जावेगा, इन्स्टाग्राम के उपयोग की भी जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रचलित कार्यों की जानकारी दी। विश्वास सारंग ने अपने उ?द्बोधन में ट्रस्ट के प्रचलित कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाएं और उनका प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करें, उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए देश के विकास के लिए एक जुट होने की अपील की। कार्यक्रम अध्यक्ष भगवान सबनानी ने कहा कि समाज की एकरूपता योजना बनाकर इसमें विभिन्न सेमीनार, वर्कशाप एवं कैंप लगाकर युवाओं को जोड़कर प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि समाज का दायित्व है एकजुट हो जरूरतमंद छात्रों एवं सामाजिक जनों की मदद की जाए जिससे कि एक हम समाज का एक नया इतिहास लिख सके। समारोह के मुख्य विश्वास सारंग एवं कार्यक्रम अध्यक्ष भगवान दास सबनानी द्वारा 27 प्रदेश स्तरीय सिंधी प्रतिभाओं विश्व विद्यालय स्तर एवं बोर्ड स्तर पर प्राविण्य सूची छात्र, कलाकार, साहित्यकार, राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी एवं किसी विशेष क्षेत्र में ख्याति प्राप्त प्रतिभाओं को उनके द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धी के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ ट्रस्टी मनोज राजानी को लाईफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड, सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष किशोर तनवानी एवं ईदगाह हिल्स पंचायत अमरलाल दावानी का शाल से सम्मान किया गया। विश्वास सारंग मंत्री एवं भगवान दास सबनानी विधायक द्वारा सभी को चेटी चण्ड सिंधी दिवस एवं नव वर्ष की सभी को बधाई दी। समारोह में मुम्बई के सुप्रसिद्ध गायक कमलेश कपूर एवं सुदृष्टि कुकरेजा नागपुर एवं उनके साथी कलाकारों द्वारा सिंधी गीत एवं संगीत की भव्य प्रस्तुति दी गई जिसे उपस्थित जन समुदाय द्वारा मुक्त कंठ से सराहा गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के द्वय उपाध्यक्ष गुलाब ठाकुर, मनोज गोलानी, महासचिव मोहन लालवानी सचिव हरीश ज्ञानचंदानी, कोषाध्यक्ष श्याम चंदनानी, ट्रस्टी सर्वईश्वर झामनानी, तुलसी नेनवानी, डॉ सी पी देवानी, मनोज राजानी, पीताम्बर लोकवानी, डी.डी. मेघानी, हरीश चुघ, कविता ईसरानी, मनोज चंदानी एवं जीतेन्द्र जाधवानी विधि सलाहकार एवं समाज की विभिन्न पंचायतों के पदाधिकारी एवं गणमान्य समाज सेवी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कविता ईसरानी द्वारा किया गया। अंत में आभार मनोज गोलानी एवं महासचिव मोहन लालवानी द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत उपस्थिति अतिथियों द्वारा रात्रि सहभोज का भरपूर आनंद लिया गया।

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, Challenge News Paper

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here