चैलेंज, भोपाल

सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित सिंधी मेले के अंतिम दिन प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिरकत की, इस अवसर पर उन्होंने सिंधी समाज को चेटीचांद की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर उन्होंने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष में उज्जैन सिंधी समाज के कार्यक्रम में जरूर जाता है, इस वर्ष आपके बीच आकर बहुत अच्छा लगा, में इस पारिवारिक कार्यक्रम को आयोजित करने के बहुत बहुत बधाईया देता हूँ। सिंधी समाज ने अपनी मेहनत से शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इस अवसर पर विधायक भगवान दास सबनानी, मुंबई सहयोग फाउंडेशन के चेयरमैन राम जवाहरानी, आलोक शर्मा, सुमित पचौरी, महाराष्ट्र सिंधी अकादमी के निर्देशक महेश सुखरामानीं, अध्यक्ष मनीष दरयानी, नरेश तलरेजा, जगदीश साहिता, अशोक मनवानी, मोहन लालवानी. हरीश नागदेव, महेश बजाज सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। तारक मेहता उल्टा चश्मा के फैम रोशन सिंग सोडी एवं डॉ हाथी ने सिंधी मेला समिति के मंच पर मचाया धमाल।

खुशी से लोटपोट हुआ सिंधी समाज
सिंधी मेला समिति द्वारा लालघाटी स्थित सुंदरवन गार्डन में दो दिवसीय पारिवारिक सिंधी मेले का समापन रविवार को बड़े ही खुशनुमा माहौल में समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य आकर्षण तारक मेहता उल्टा चश्मा के फैम रोशन सिंग सोडी, डॉ हाथी ने मेले में सिंधी समाज का मनोरंजन करवा कर खूब धमाल मचाया। साथ लोगों के साथ सेल्फी भी खिचवाई। इस मेले में विशेष रूप से हिंदुस्तान के अलग अलग शहरो से आये सिंधी इंफुलसर्ज़ से में एक से एक रील बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट की इस खूबसूरत सी शाम को यादगार बना दिया।

सिंधी व्यंजन रहे मेले में आकर्षण का केंद्र
सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित मेले में सिंधी व्यंजन का भी लोगों ने भरपूर आनंद लिया, इस सिंधी फूड में लोगों ने सिंधी कड़ी चावल, सेल फुल्का, डोडो चटणी, साई भादी, कोकी जैसे अनेक सिंधी व्यंजनों का लुफ्त उठाया।

 

Shashi Kumar Keswani

Editor in Chief, Challenge News Paper

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here